उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। दोनों परीक्षाओं की टॉप 10 सूची में राजधानी लखनऊ के चार मेधावियों ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन
2 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक ही दिन आने से जश्न दोगुना हो गया। स्कूलों में छात्र बड़ी संख्या में पहुंचे और शिक्षकों के साथ बैठकर अपना परिणाम देखा।
विज्ञापन
3 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट
रिजल्ट देखकर जहां छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था, वहीं उनके अभिभावक और शिक्षक भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। आखिर उनकी साल भर की मेहनत का परिणाम था, जो आज रिजल्ट के रूप में सामने आया था।
4 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट
एक ही दिन परिणाम आने से राजधानी के सभी स्कलों ने अपने यहां के मेधावियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान जमकर सेल्फी का दौर भी चला।
विज्ञापन
5 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट
रिजल्ट देखने के बाद छात्र व छात्राओं ने एक दूसरे के घर जाकर भी एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। कहीं पैरेंट्स अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक पाए तो कहीं अपनी सफलता का परिणाम देखकर छात्राओं की आंखे भर आईं।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी बोर्ड रिजल्ट
साल भर सख्त रहने वाले शिक्षक भी छात्रों के साथ बच्चे बन गए और उन्हीं के अंदाज में खुशियां मनाने लगे। ऐसा ही एक नजारा राजधानी के एक कॉलेज में देखने को मिला, जब कॉलेज टॉपर को प्रिंसिपल ने गले लगा लिया।