आप यदि लखनऊ के आलमबाग बाजार जाकर कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो बेफिक्र होकर जाएं। व्यापारियों ने दुकानों पर ग्राहकों की सुरक्षा, उन्हें खरीदारी के लिए संक्रमणमुक्त माहौल देने के व्यापक इंतजाम किए हैं। हालांकि इंतजामों की सफलता ग्राहकों की अपनी समझदारी और उसमें सहयोग करने पर भी निर्भर करती है। कारोबारियों का कहना है कि हम और हमारा स्टाफ भी यहां से होकर घर जाते हैं, सभी को अपनी जान की परवाह है। ऐसे में हम ग्राहकों की परवाह कैसे न करेंगे। आलमबाग बाजार में लेफ्ट-राइट फॉर्मूले पर शुक्रवार को एक पट्टी की ही दुकानें खुली थीं। अमर उजाला संवाददाता ने वहां की दुकानों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
2 of 6
कपड़े और साड़ियों की दुकानों में बढ़ रही ग्राहकों की संख्या
- फोटो : amar ujala
गर्भवती को आदर सहित लौटाया
फुटवियर का शो रूम हो, कपड़ों का या फिर होम फर्निशिंग का। यहां दस साल से कम उम्र और साठ साल से अधिक के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गर्भवती को भी आदर के साथ लौटा दिया गया। कपड़ा शोरूम के कारोबारी विजय सेहता स्टाफ को बार-बार ये निर्देश दिया जाता है कि दूर-दूर रहकर काम करें। विजय कहते हैं कि ग्राहक आने लगे हैं, यह खुशी की बात है। हम साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन का भरपूर ख्याल रखते हैं। इसके अलावा हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड रजिस्टर में मेंटेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
हम दुकानों के इंतजाम से संतुष्ट
आलमबाग स्थित साड़ियों के शोरूम में खरीदारी करने आईं शगुन कुमारी कहती हैं कि हम दुकानों की व्यवस्था से संतुष्ट हैं। जरूरी सामान तो खरीदने ही होंगे। कोरोना तो अभी जाता नहीं दिख रहा है। अपनी सुरक्षा करते हुए हमें जिंदगी तो जीनी ही होगी।
4 of 6
थर्मल स्क्रीनिंग
- फोटो : amar ujala
यहां ‘गन पॉइंट’ पर ही दी जा रही एंट्री
एक अन्य शो रूम में हर ग्राहक की एंट्री ‘गन पॉइंट’ यानी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही होती मिली। उसके बाद अगला स्टाफ फेस शील्ड और मास्क लगाए खड़ा था। जिसने गेट के बगल में रखी सैनिटाइजर मशीन की ओर इशारा करते हुए हाथ साफ करने का आग्रह किया। हालांकि इस दौरान ग्राहकों ने धैर्य का परिचय देते हुए सारे नियम को माना और फिर शोरूम के भीतर जाकर कपड़े देखने में जुट गए। शोरूम संचालक अशोक मंगलानी हर ग्राहक की एंट्री और उसके रिकॉर्ड को लेकर खुद सतर्क दिखे। ग्राहकों की संख्या को लेकर उनका कहना है कि साठ दिन से अधिक समय तक घर पर रहना, काम बंद होने से हाथ तंग तो होगा ही लोगों का। ग्राहक भी तो हम आप ही होते हैं, आएंगे धीरे-धीरे सब।
विज्ञापन
5 of 6
राजकुमार भागवानी
- फोटो : amar ujala
वाहन सुविधा शुरू हो
आलमबाग में फुटवियर शोरूम के राजकुमार भागवानी ग्राहकों की कम आमद के लिए वाहनों की सुविधा बंद होना और मौसम को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि शाम छह बजे के बाद मौसम थोड़ा नरम होता है तो दुकानें बंद हो चुकी होती हैं। इसके अलावा कनवेंस की दिक्कत भी ग्राहकों के पांव रोक रही है। दुकानों का समय बदलना या बढ़ना जरूरी है।
ज्वैलरी शॉप पर मास्क बदलेगा
आलमबाग सराफा एसोसिएशन और आलमबाग व्यापार मंडल के चेयरमैन राम कुमार वर्मा का कहना है कि हम ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि इलाके की सभी दुकानों पर हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सराफा की दुकानों पर दुकान का दिया मास्क ही पहनना होगा। इसका प्रमुख कारण सुरक्षा ही है। सोने-चांदी की दुकानें हैं, मास्क के पीछे कौन है, यह जानना जरूरी है।