यूपी के जिला बलरामपुर के सेखुई कला पीलीभीत गांव के निकट यात्रियों से ओवरलोड प्राइवेट बस नेशनल हाइवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर किनारे पलट गई। घटना में 40 यात्री घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस भिनगा श्रावस्ती से बाबा जय गुरुदेव के चेलों को लेकर सत्संग में शामिल होने के लिए धानेपुर गोंडा जा रही थी। बस में कुल 68 यात्री और करीब 20 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
2 of 4
घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे सेखुई कला पीलीभीत गांव के निकट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक बस ओवरलोड होने के साथ-साथ तेज रफ्तार में थी। पीलीभीत गांव के पास अचानक बस के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस पलटने से चीखपुकार सुन आसपास लोग दौडे़ और बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
3 of 4
घायलों को एंबुलेंस एवं प्राइवेट वाहनों से जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस के नीचे दबकर सड़क के किनारे खड़े दो मवेशी भी घायल हो गए। घायल गिरजेश कुमार ने बताया कि बस में कुल 68 यात्री और 20 बच्चे सवार थे। बस भिनगा से बाबा जय गुरुदेव के चेलों को लेकर गोंडा जनपद के धानेपुर बाजार में आयोजित सत्संग में जा रही थी। घटना की सूचना पाते ही तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मौके पर पहुंचे देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया है।
ये यात्री हुए घायल
इस हादसे में भिनगा निवासी ज्ञानमती (55) पत्नी ओमप्रकाश, राजकुमार (20) पुत्री राजकुमार, साधना (18) पुत्री रवि प्रकाश, मनोज पुत्र रवि प्रकाश (16), गिरजेश कुमार (30 ) पुत्र जय प्रकाश दूबे (60) पुत्र जग्गू, पूनम (40) पत्नी राधेश्याम, ननकनी (60) पत्नी राधेश्याम, दुखना (70) पत्नी मिश्रिलाल, किशोरीलाल (55) पुत्र सदानंद, शांति देवी (40) पत्नी माता प्रसाद, नान्हें (50) पुत्र बाठे, आमिरका प्रसाद (55) पुत्र रामलाल, बुद्घिसागर (55) पुत्र भुल्लर, सुन्दरकली (50) पत्नी प्रमोद कुमार एवं अनुज (10) पुत्र बुधराम सहित करीब 40 लोग घायल हो गए।