फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस की स्टेयरिंग हुई फेल, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

Fri, 23 Mar 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
एक्सीडेंट बस।
बलरामपुर में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गैसड़ी नेशलन हाईवे पर कटहा पहाड़ी नाले के निकट स्टेयरिंग फेल होने से एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पलटी बस।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुलसीपुर और पास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस का चालक और परिचालय मौके से फरार हो गए। बस में कुल 55 लोग सवार थे।
विज्ञापन

3 of 4
पलटी बस।
पुलिस के मुताबिक बस बलरामपुर से बढ़नी जा रही थी। गैसड़ी नेशलन हाईवे पर कटहा पहाड़ी नाले के पास बस की स्टेयरिंग रॉड टूट गई। इसके बाद ड्राइवर का बस से नियंत्रण खत्म हो गया। अनियंत्रित होकर बस नाले से नीचे जा  गिरी।
विज्ञापन

4 of 4
बस पलटी।
आस-पास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। सभी घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें