बलरामपुर में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गैसड़ी नेशलन हाईवे पर कटहा पहाड़ी नाले के निकट स्टेयरिंग फेल होने से एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
पलटी बस।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुलसीपुर और पास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस का चालक और परिचालय मौके से फरार हो गए। बस में कुल 55 लोग सवार थे।
विज्ञापन
3 of 4
पलटी बस।
पुलिस के मुताबिक बस बलरामपुर से बढ़नी जा रही थी। गैसड़ी नेशलन हाईवे पर कटहा पहाड़ी नाले के पास बस की स्टेयरिंग रॉड टूट गई। इसके बाद ड्राइवर का बस से नियंत्रण खत्म हो गया। अनियंत्रित होकर बस नाले से नीचे जा गिरी।
आस-पास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। सभी घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।