फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पहनकर बुलेट चलाती है ये 'बुरका राइडर', बिल्कुल अलग है इनकी कहानी

Tue, 12 Feb 2019 05:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा काविश अजीज लेनिन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में वैसे तो बहुत सी बुलेट क्वीन हैं लेकिन एक बुलेट क्वीन इन सबसे अलग हैं क्योंकि ये हिजाब पहनकर बुलेट चलाती हैं और देश प्रदेश में हर जगह बुरखा राइडर के नाम से पहचानी जाती हैं।

22 साल की आइशा को बचपन से ही राइडिंग का शौक था। जब उनकी बहनें घर के काम करना और बार्बी डॉल से खेलना पसंद करती थीं तब आइशा बाइक व कार वाले खिलौने खरीद कर लातीं थीं। उनके खिलौनें एवेंचर और स्पीड वाले हुआ करते थे।

18 साल की उम्र पार करते-करते आइशा ने बुलेट राइडिंग में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। आज वह लखनऊ की इकलौती बुरखा राइडर हैं और यही पहचान उन्हें औरों से अलग करती है।

आइशा का कहना है कि लड़कियां हर वो काम कर सकती हैं जो लड़के कर सकते हैं ऐसे में उन्हें किसी से भी कम नहीं समझना चाहिए और उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक अपना काम चुनना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala
आइशा का कहना है कि उन्हें अलग-अलग बाइक्स चलाना बहुत पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala
बाइक से फर्राटा भरती आइशा।

4 of 5
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala
आइशा कहती हैं कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। बुरखा राइडर की पहचान पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala
वह कहती हैं कि लड़कियों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए। एक न एक दिन उन्हें पहचान जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें