फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः रमजान के जुलूस में घुसा सांड, मची भगदड़, कई हुए चोटिल

Tue, 28 May 2019 04:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
जुलूस में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
पुराने लखनऊ में सोमवार को रमजान के जुलूस में सांड घुसने से भगदड़ मच गई। इसमें 50 से अधिक लोग चोटिल हो गए। रोजेदारों ने बड़ी मुश्किल से सांड को भगाया। नगर आयुक्त ने कहा है कि मामले में जिस कर्मचारी की इसमें लापरवाही होगी, उसे निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जुलूस में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
जुलूस रुस्तम नगर सआदतगंज से करबला तालकटोरा को निकल रहा था। सुबह करीब पांच बजे यह बुनियादबाग तिराहे के पास पहुंचा तो वहां अचानक एक सांड भीड़ में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई। सांड लोगों को टक्कर मारते हुए भागने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
रमजान के जुलूस में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, पर उन्हें चोट खानी पड़ी। सांड से बचने को भाग रहे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। इस दौरान करीब 20 मिनट तक अफरातफरी मची रही। गनीमत रही कि हजारों की भीड़ वाले जुलूस में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।


 

4 of 5
जुलूस में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट दे चुका है छुट्टा जानवर हटाने का आदेश

नगर निगम रोजाना 80-90 सांड पकड़ने का दावे कर रहा है, मगर दूसरी ओर शहर में इनका आतंक कम नहीं हो रहा है। यह स्थिति तब है जब खुद हाईकोर्ट ने शहर में छुट्टा जानवरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान नगर निगम को नौ दिन में शहर से छुट्टा जानवरों, खासकर सांडों को हटाकर उनका समुचित स्थान पर इंतजाम करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुलूस में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
अपर नगर आयुक्त करेंगे जांच
जुलूस में सांड कैसे घुसा, इस बारे में कैटिल कैचिंग प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। अपर नगर आयुक्त कुमार को जांच सौंपी गई है। जिस कर्मचारी की लापरवाही पाई जाएगी, उसे निलंबित किया जाएगा।
- इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें