भगवा वस्त्र, माथे पर तिलक और हाथ में फूल-प्रसाद लिए बुक्कल नवाब मंगलवार को हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने बजरगंज बली को प्रणाम कर 20 किलो पीतल का घंटा मंदिर में चढ़ाया। उनके मंदिर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एमएलसी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन के लिए नहीं बल्कि हनुमान भक्त होने के कारण वे यहां आए हैं। यहां उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। सपा के पूर्व एमएलसी व अब भाजपा के एमएलसी पद के प्रत्याशी बुक्कल ने कहा कि उनके पूर्वज हनुमान भक्त थे। आलिया बेगम उनकी पूर्वज थीं। उन्हीं के नाम पर अलीगंज का हनुमान मंदिर बना।