बीटीसी 2014 बैच के अंतिम सेमेस्टर की मांग को लेकर 22 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की आस अब पूरी होने वाली है। इस परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। सोमवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ कर दिया कि परिणाम 30 नवंबर तक घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Result
इसमें देरी भी हुई तो परिणाम दो दिसंबर तक हर हाल में घोषित कर दिया जाएगा। बीटीसी 2014 बैच के 44000 से अधिक अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि प्रदेश सरकार 68500 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जल्द प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
Result
इस बीच इन अभ्यर्थियों का परिणाम न जारी हुआ तो वे भर्ती परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। ऐसे में परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश भर से जुटे अभ्यर्थी 22 दिन से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।
4 of 5
Result
इस बीच सचिव की अभ्यर्थियों कई बार वार्ता भी हुई लेकिन परिणाम जारी करने के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। उन्होंने उचित जवाब न मिलने पर 27 नवंबर से भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी थी।
इस बीच सोमवार को सचिव ने साफ कर दिया कि कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से कराया जा रहा है और प्रयास किया जा रहा है कि परिणाम 30 नवंबर से दो दिसंबर के बीच हर घोषित कर दिया जाए।