कृष्णानगर के आजादनगर में आरडीएसओ से रिटायर कृष्णदत्त पांडेय (75) और उनकी पत्नी माधुरी (70) की बुधवार को उनके ही घर में ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। कृष्णदत्त का शव प्रथम तल पर कमरे में जबकि माधुरी का शव टॉयलेट के बाहर पड़ा था। आसपास खून बिखरा था। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। घर में रहने वाले किरायेदार व आर्मी कैंटीन के कर्मचारी लालजी यादव शाम करीब छह बजे घर पहुंचे तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
2 of 12
आईजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल की छानबीन की। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाई गई हैं। एक टीम बस्ती भेजी गई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
3 of 12
मूल रूप से बस्ती के करमाझाला गांव के कृष्णदत्त के घर के कमरों में सामान बिखरा होने के चलते लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, माधुरी के गले में चेन, अंगूठी और पायल सुरक्षित होने से पुलिस ने लूट की बात से इन्कार किया है। कृष्ण दत्त और माधुरी के तीन मोबाइल फोन जरूर मौके से गायब मिले हैं।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
4 of 12
कृष्णानगर में कृष्ण दत्त पांडेय के मकान के ठीक बगल में ईश्वरनंद का श्री अद्वैत स्वरूप योगयुक्ता नंदपुरी आश्रम है। ईश्वरनंद ने ही कृष्ण दत्त को कई साल पहले आश्रम के बगल में मकान बनाने के लिए काफी कम कीमत में जमीन दिलाई थी। निर्मला के पति राकेश ने बताया कि आश्रम की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। करीब छह साल पहले ईश्वरनंद और उनके बेटे सुधीर व अनिल को फर्जी आदमी खड़ा करके रजिस्ट्री कराने के एक मामले में पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
5 of 12
घटनास्थल की छानबीन में पुलिस को किरायेदार लालजी यादव के खून से सने कपड़े एक ड्रम में पड़े मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया लालजी का अपर और लोअर ड्रम के भीतर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने इसका इस्तेमाल वृद्ध दंपती का मुंह दबाने में किया होगा। फिर ईंट से सिर पर वार किया गया जिससे दोनों की मौत हो गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने स्टोररूम से अंगुलियों के निशान एकत्र किए हैं। किरायेदार से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
6 of 12
कृष्ण दत्त के मकान में दो किरायेदार रहते थे। एक महीना पहले ही एक महिला किरायेदार मकान छोड़कर दूसरी जगह रहने चली गई। निर्मला के पति राकेश ने बताया कि लालजी मूलरूप से अंबेडकरनगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह करीब छह महीने पहले कृष्ण दत्त के मकान में किराये पर रहने आया था। जिस जगह कृष्णदत्त का शव मिला।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
7 of 12
लालजी पहले उसी कमरे में रहता था। उसके कमरे के ठीक सामने एक महिला अपने परिवार के साथ किराये पर रहती थी। कृष्ण दत्त के पास करोड़ों की संपत्ति थी। आजादनगर कालोनी में उनका घर काफी आलीशान बना है। बेटा दुबई में अच्छी कमाई कर रहा है। बहू भी दुबई की एक मल्टीनेशनल होटल कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर है।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
8 of 12
ओमप्रकाश के दो बेटे शैलेंद्र और जितेंद्र राजधानी में ही रह रहे हैं। शैलेंद्र वकालत करता है और जितेंद्र ठेकेदारी। तीसरा व सबसे छोटा बेटा सत्यप्रकाश है जो बस्ती में ही रहता है। उनके एक बेटा है जो महंत बन गया है। ओमप्रकाश की हत्या भी जमीन के विवाद में हुई थी। निर्मला ने बताया कि वर्ष 1982 में ओमप्रकाश के पट्टीदार दयाराम पांडेय ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने भाड़े के हत्यारे इकबाल, मिराज और शुएब को गिरफ्तार किया था जिन्हें सजा हो चुकी है।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
9 of 12
रामसेवक पांडेय के पास बस्ती में काफी जमीन थी। यह जमीन उन्होंने बेटों में बांट दी थी। उस वक्त चकबंदी में गड़बड़ी से जमीन के चार हिस्से हो गए थे। बाद में इसका पता लगने पर कृष्ण दत्त के भतीजों ने आपत्ति दाखिल की। इन कागजातों का कृष्ण दत्त और उनके भतीजों से विवाद का कोई लेना-देना नहीं है। निर्मला का भी कहना है कि संपत्ति को लेकर कृष्ण दत्त का परिवार में विवाद नहीं चल रहा था। बल्कि वह अपने हिस्से की जमीन खुद ही भतीजों को बेचना चाह रहे थे।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
10 of 12
डॉग स्क्वायड का खोजी कुत्ता भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं ढूंढ सका। खोजी कुत्ता घर से बाहर निकलकर गली से होते हुए मेन रोड पर स्थित देशी शराब के ठेके तक गया और लौट आया। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद घटनास्थल से सड़क तक लोग आते-जाते रहे जिससे खोजी कुत्ते को गंध नहीं मिल सकी।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
11 of 12
एएसपी पूर्वी ने बताया कि कृष्ण दत्त का मकान घनी बस्ती में है। इससे साफ है कि कृष्ण दत्त के घर पर कोई जबरन नहीं घुसा। आने वाला व्यक्ति उनका परिचित था। पुलिस ने उनके घर आने-जाने वाले लोगों और रिश्तेदारों की सूची बनाकर छानबीन शुरू कर दी है।
बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, खून में सने मिले किराएदार के कपड़े
12 of 12
कृष्ण दत्त के कमरोंकागजात इधर-उधर फैले थे। पहली नजर में देखने में ऐसा लग रहा है कि हत्यारे किसी खास चीज को तलाश रहे थे। निर्मला ने कृष्णानगर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करा दी है। उसने हत्या की कोई वजह नहीं लिखी है न ही किसी पर आरोप लगाया है।