लखनऊ में बेटी के हाथ पीले करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से तैयारियां चल रही थीं। अचानक आगवानी के समय दूल्हे वालों ने बारात लाने से मना किया तो वधू पक्ष पर जैसे बज्रपात हो गया हो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बारातियों के नहीं आने से खराब हुआ खाना
- फोटो : amarujala
दुल्हन बनने के सपने संजोएं युवती के सपने पलभर में काफूर हो गए और पिता गश खाकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते रिश्तेदारों से गुलजार गेस्टहाउस में सन्नाटा छाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की। देर रात तक इस मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
बात करते लोग
- फोटो : amarujala
बस्ती के परशुरामपुर निवासी व्यक्ति की बेटी लोहिया अस्पताल में स्टॉफ नर्स है। उसकी बहन लखनऊ के तेलीबाग स्थित अंबेड़करपुरम में रहती है। युवती की शादी एक साल पहले गोमतीनगर केपत्रकारपुरम निवासी व्यक्ति केबेटे के साथ तय हुई थी। दहेज और अन्य बातें तय होने के बाद 23 नवंबर को तेलीबाग के सेवा भवन में बारात आनी थी।
4 of 6
शादी का कार्ड
- फोटो : amarujala
यहां परिवार केलोग अतिथियों के स्वागत में जुटे थे। युवती होने वाले पति का इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक रात दस बजे दूल्हे के पिता की फोन काल ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दूल्हे के पिता ने युवती की बहन के मोबाइल पर काल कर बारात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
परेशान लोग
- फोटो : amarujala
इसका पता चलते ही युवती के पिता गश खाकर गिर गए। पिता की स्थिति देख बहन ने पुलिस को सूचना दी। बहन ने बताया कि सूचना देने के बाद दूल्हे के पिता ने मोबाइल उठाना बंद कर दिया है।