लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में घर लूटकर भाग रहे लुटेरों से एक महिला भिड़ गईं। जानिए क्या इस घटना का हश्र।
विज्ञापन
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
2 of 7
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के दो घरों में डकैती व व्यापारी की हत्या की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि बदमाशों ने शनिवार देररात रेलकर्मी प्रदीप कुमार पटेल के घर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने नकदी व गहने बटोरे थे कि रेलकर्मी की पत्नी इंदु जाग गई। शोर मचाने पर दीवार कूदकर भाग रहे बदमाशों में एक फिसल कर गिर गया।
विज्ञापन
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
3 of 7
बहादुर महिला इंदू उससे भिड़ गई। गिरफ्त में फंसे बदमाश ने महिला के सिर पर गमले से हमला किया और भाग निकला। चोट की वजह से इंदू लड़खड़ाकर वहीं गिर गई।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
4 of 7
पुलिस के मुताबिक, डीआरएम ऑफिस में क्लर्क प्रदीप कुमार पटेल उर्फ राजकुमार का जानकीपुरम विस्तार के मोहल्ला सरस्वतीपुरम में घर है। प्रदीप मौरंग की ठेकेदारी भी करते हैं। प्रदीप बीती रात 1:30 बजे इंदु को बेडरूम में गहरी नींद में सोता छोड़ बाहर से ताला लगाकर मौरंग अड्डे पर गए थे। दस मिनट बाद बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
5 of 7
दीवार कूदकर लॉबी में पहुंचे बदमाशों ने भीतरी गेट का ताला तोड़ा। अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने सेफ का लॉकर खोला। उसमें से डेढ़ लाख रुपये व दो लाख के गहने बटोरे। आहट पर जागी इंदु ने कमरे में बदमाशों को देखकर शोर मचाया। बदमाशों को भागते देख इंदु पीछे दौड़ी।
विज्ञापन
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
6 of 7
चार बदमाश दीवार कूदकर भाग निकले जबकि पांचवां बदमाश गेट पर चढ़ने की कोशिश में फिसल कर गिर गया। बहादुर इंदु ने उसे दबोचा और पति को आवाज देने लगी। दरअसल उसे नहीं मालूम था कि प्रदीप घर में नहीं है। गिरफ्त में फंसे बदमाश ने पास में रखे गमले से इंदु के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर गिर गई और बदमाश भाग निकला।
घर लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी ये महिला, तस्वीरें
7 of 7
सिर में गहरी चोट के बावजूद इंदु ने किसी तरह खुद को संभाला। बेडरूम में पहुंची। वहां से प्रदीप को फोन किया। आननफानन में घर पहुंचे प्रदीप ने पुलिस कंट्रोलरूम सूचना दी। दस मिनट में मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। जानकीपुरम थाने को वारदात की सूचना देने के साथ घायल इंदु को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।