फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की बच्ची के हौसले को सलाम, अपनी आबरू बचाने के लिए दरिंदे से इस तरह भिड़ी

Wed, 25 Apr 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी हिमांशु - फोटो : amar ujala
महिलाओं-बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकना है तो जरूरत चिनहट की 12 वर्षीय किशोरी के जैसा साहस दिखाने की है। जिस तरह से चिनहट निवासी किशोरी ने दुराचारी को उसके मकसद में कामयाब होने से रोका और पुलिस के हवाला किया, वह काबिले-तारीफ है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
घटना मंगलवार दोपहर की है। मूलत: बाराबंकी निवासी किशोरी माता-पिता के साथ फैजाबाद रोड पर एक गांव में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर परिवारीजन काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला हिमांशु उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
किशोरी ने शोर मचाया तो उसका मुंह व गला दबा दिया। इज्जत और जान बचाने के लिए किशोरी उससे भिड़ गई। उसने अपने नाखूनों को हथियार बनाकर हिमांशु पर हमला कर दिया। शोर मचा कर उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।

4 of 5
आरोपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर चिनहट राजुकमार सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
किशोरी के परिवारीजनों का कहना है कि वह शिकायत लेकर थाना पहुंचे जहां दरोगा भूटान सिंह ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, किशोरी के परिवारीजन कार्रवाई के लिए अड़े रहे। देर रात तक पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें