फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद शुरू की कार्रवाई, युवक को बेरहमी से पीटने वाले बाउंसरों को भेजा जेल

Wed, 12 Feb 2020 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तीनों बाउंसरों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज में शनिवार देर रात युवक की स्टील की पाइप से पिटाई करने वाले बाउंसरों को पुलिस ने मंगलवार रात पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों बाउंसरों को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने देर शाम को मुकदमा दर्ज किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
युवक को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में युवक को बाउंसर व अन्य कर्मचारी लात-घूंसों और स्टील की पाइप से पीटते हुए साफ दिख रहे हैं। पुलिस वारदात में मैनेजर व अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। शनिवार देर शाम चौक के चौबदारी मोहल्ला निवासी जफर खान का बेटा दानिश माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज गया था। बार के अंदर कॉल आई तो वह बात करते हुए बाहर निकल आया। बात करने के बाद वह अंदर जाने लगा तो बाउंसरों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
तीनों बाउंसरों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विवाद इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने दानिश के दोस्तों को भी बाहर कर दिया। उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस के मुताबिक जफर खान की नक्खास मार्केट में कपड़ों की दुकान है। उनका बेटा दानिश भी दुकान में बैठता है। दानिश के मुताबिक उसने दो हजार रुपये देकर लाउंज में एंट्री की थी।

4 of 5
माई बार हेडक्वार्टर्स लाउंज में युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद दर्ज किया केस
दानिश के मुताबिक लाउंज के मैनेजर, कर्मचारी व बाउंसरों ने उसकी स्टील की पाइप से पिटाई की। हमले में उसके सिर, चेहरे, पीठ और पैर पर काफी चोटें आईं। दानिश का आरोप है कि शनिवार की रात विभूतिखंड थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं कराया। न ही उसका मुकदमा दर्ज किया। दो दिन बाद जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो अधिकारियों ने फटकार लगाई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में पूरी तरह से लापरवाही बरत रही है। अन्य आरोपियों को बचाने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत युवक ने की
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक दानिश की तहरीर पर बलवा, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में जियामऊ के राघवेंद्र पांडेय, चिनहट के सुधीर कुमार सिंह और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों लाउंज में बाउंसर का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मारपीट की शुरुआत दानिश व उसकेदोस्तों ने की थी। अपने बचाव में उन पर हमला किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें