प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया कि घटना के दिन ही लड़की के पिता ने गांव के अरुण को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे अरुण को गिरफ्तार करने पर अविनाश के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद अविनाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अरुण और अविनाश उर्फ गंगाराम चौधरी बगही गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों के पास से खून लगा जैकेट, मफलर, चाकू, बाइक, मोबाइल और 270 रुपये नकद बरामद किया गया है।