फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: यूपी में ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, नीट में चयन न होने पर छात्रा ने खाया जहर; नदी में समाया घर

Sun, 19 Jul 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 9
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, आदेश जारी

यूपी में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो गया। इससे नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन

3 of 9
छात्रा ने जान दी - फोटो : अमर उजाला

सपना टूटा तो जिंदगी की डोर भी तोड़ी

डॉक्टर बनने का सपना संजोए हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में चयन न होने के बाद मानसिक तनाव में थी। शनिवार को उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में पहले उसे राठ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

4 of 9
शारदा नदी में समाया मकान - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में उफनाई शारदा का कहर

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। तहसील निघासन के ग्रंट नंबर 12 गांव में शनिवार को सरजू का पक्का मकान नदी में समा गया। इसके साथ ही बंद पड़े सरकारी स्कूल भवन के सामने की 30 मीटर डामर सड़क भी कट गई। स्कूल पर भी खतरा मंडराने लगा है। नदी के विकराल रूप को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

5 of 9
कमरे में बंद पति लगा रहा पत्नी से बचाने की गुहार - फोटो : संवाद

पत्नी से डरे पति का हैरान करने वाला मामला

हाथरस शहर के मोहल्ला बालापट्टी से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। शिक्षक रहे अशोक कुमार पिछले आठ दिनों से अपने कमरे में बंद है। उनका आरोप है कि पत्नी उन्हें प्रताड़ित करती है। इस तरह अकसर बंद करके चली जाती है। घर रहती है तो मारपीट करती है। महिला के डर से न कोई दरवाजा खोल रहा है और न ही कोई पुलिस को सूचना दे रहा है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

6 of 9
वायरल हुए वीडियो की तस्वीरें। - फोटो : amar ujala

सरयू की पवित्र धारा में नाव पर बीयर-मटन पार्टी

अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कथित रूप से बीयर और मटन पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट का है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां सरयू में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सपा में फिर उभरी अंदरूनी खींचतान

सपा में फिर से अंदरूनी खींचतान उभरकर सामने आई है। ब्राह्मण समाज को अपने साथ जोड़कर 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी समाजवादी पार्टी शनिवार को अपने ही घर की सियासी दरारों को छिपा नहीं सकी। मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में पार्टी के चारों विधायक नदारद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

8 of 9
रास्ता खराब होने से चारपाई के सहारे बुजुर्ग को ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग को चारपाई पर पहुंचाया गया अस्पताल

जालौन जिले के कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में शनिवार शाम जहरीले कीड़े के काटने से 58 वर्षीय शर्मन अचेत हो गए। गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील होने से परिजनों को उन्हें चारपाई पर उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

9 of 9
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड, भवन से सामान निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

15 मौतों वाली इमारत जल्द होगी ध्वस्त

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को जिस इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 10 जुलाई को भवन स्वामी को भवन गिराने का आदेश जारी किया था। 15 दिन का समय स्वयं कार्रवाई के लिए दिया था। निर्धारित अवधि पूरी होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें