फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, कांशीराम को भी बसपा से छीना, तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2016 03:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा ने यूपी में बसपा के वोट बैंक पर सेंध लगाने के लिए मास्टर स्ट्रोक खेला है। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 10
दरअसल, बुधवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में स्वामी प्रसाद मौर्य के लोकतांत्रिक बहुजन मंच की रैली हुई। जिसमें मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी के साथ ही कांशीराम के चित्र का भी प्रयोग किया गया। (रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।)
विज्ञापन

3 of 10
भाजपा ने पहले भी दलितों को खुद से जोड़ने के लिए डॉ. अंबेडकर को वरीयता दी। अब कांशीराम के चित्र का इस्तेमाल कर दलितों में अपनी पैठ को और मजबूत कर रही है। रैली में अमित शाह ने प्रदेश की सपा व बसपा सरकार पर भ्रष्टाचार कर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया।

4 of 10
गौरतलब है कि बसपा से त्याग पत्र देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने मायावती पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

5 of 10
मौर्य ने कहा कि कांशीराम का नारा था जिसकी जिसकी 'जितनी संख्या भारी- उसकी उतनी हिस्सेदारी'। पर मायावती ने इसे ‘जिसकी जितनी थैली भारी-उसकी उतनी हिस्सेदारी’कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मायावती पर आरोप लगाए कि सत्ता में रहने व भ्रष्टाचार करने के कारण सपा-बसपा नेताओं के घर भर गए हैं लेकिन जनता खाली हाथ रह गई।
विज्ञापन

7 of 10
अमित शाह ने कहा कि मायावती के बंगलों की इतनी कीमत है कि उससे हर दलित के घर एयरकंडीशनर लग सकता है।

8 of 10
अमित शाह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था को लेकर भी सपा पर निशाना साधा।

9 of 10
कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाइवे पर रेप हो रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, स्वामी प्रसाद मौर्य व ओम माथुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें