फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में सड़कों पर भाजपा, कहा-सीबीआई जांच हो, तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2016 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
गालीकांड में मां-बेटी के सम्मान के लिये सड़कों पर प्रदर्शन कर चुकी भाजपा ने लखनऊ में बृहस्पतिवार को एक बार फिर मां-बेटी के सम्मान के लिये मैदान में उतर कर हुंकार भरी।
विज्ञापन

2 of 10
बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में सड़क पर फिर उतरे भाजपाईयों ने बेगम हजरत महल पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

3 of 10
माँ-बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में प्रदर्शन के तहत पार्टी की तमाम महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सदस्यों ने प्रदेश में बहू-बेटियों के सम्मान-सुरक्षा की मांग सरकार से उठाई।

4 of 10
प्रदर्शन में महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारी सयुंक्त रूप से उतरे और मामले की सीबाआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य भवन चौराहे पर उन्हें रोक रहे पुलिसकर्मियों से मामूली कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

5 of 10
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राम निवास यादव संग प्रदर्शन की अगुवाई में महापौर डा. दिनेश शर्मा ने की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे महापौर ने कहा कि बुलंदशहर में जो भी कुकृत्य बीते दिनों हुआ वह जंगलराज से कम नहीं।
विज्ञापन

6 of 10
सरकार के जिम्मेदार मंत्री द्वारा घटना को राजनैतिक षड़यन्त्र बताना भी पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। यह सरकार का जिम्मेदारी से भागना ही नहीं बल्कि दोषियों को बचाने जैसा कार्य है।
विज्ञापन

7 of 10
उन्होंने कहा कि इस कवायद से अपराधियों को बल मिलता है, बच निकलने का सुरक्षित रास्ता मिलता है। नतीजन राज्य में अपराधों की बाढ़ सी आई है। निष्पक्ष सीबाआई जांच की मुख्य मांग पर अड़े महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार महिलाओं के सुरक्षा देने में असफल साबित हुयी है, सरकार सभी मोर्चो पर विफल है।

8 of 10
ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार है रोज कोई न कोई घटना घटित हो रही जिससे प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है।

9 of 10
जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने कहा कि आये दिन महिलाओं केसाथ हो रहे अपराधों को देखते हुये पार्टी ने निर्णय लिया है अब प्रदेश सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा, क्योंकि प्रदेश की जनता भयभीत होकर अपना जीवन व्यतीत कर रही है।
विज्ञापन

10 of 10
बेगम हजरत महल पार्क से स्वास्थ्य भवन चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। महिला नेताओं ने सरकार को होश में आने केसाथ महिला सुरक्षा न देने पर लताड़ते नारे लगाये। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में त्रिलोक सिंह अधिकारी, संदीप शर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, रानी कनौजिया, अर्चना साहू, नीलम प्रजापति, पुष्पा सिंह चौहान समेत तमाम पूर्व विधायक और मौजूदा पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें