पुलिस भर्ती घोटाले पर भाजपा यूपी की अखिलेश सरकार को राहत की सांस नहीं लेने देना चाहती है। इसे लेकर शुक्रवार को फिर सरकार को घेरा गया। शुक्रवार को केसरबाग चौराहे पर घोटाले के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इस मसले पर राज्य सरकार अपना पक्ष रख चुकी है और कहा कि भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। इसके बावजूद भाजपाई अब भी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता पहले भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं।