किसी और के लिए नहीं, अपनी खुशी के लिए गोदान
गोदान के पीछे भाजपा नेताओं को खुश करने की रणनीति के सवाल पर बुक्कल नवाब ने कहा कि मैंने किसी को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुशी के लिए गोदान किया है। सपा विधायक रहते हुए भी हमने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर दस लाख रुपये देने और सोने का मुकुट चढ़ाने की घोषणा की थी।