भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को शादी कर मोहब्बत सीखने के नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान से भड़के भाजपाईयों ने बुधवार को विधानसभा के सामने आजम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री के बयान को साधु संतों अपमान बताया।
विज्ञापन
3 of 5
सोनू सिंह ने कहा कि आजम खां ने गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्य नाथ पर शादी करके मोहब्बत सीखना और बच्चे पैदा कर मर्दानगी साबित करने जैसा बयान देकर साधु संतो का अपमान किया है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता।
4 of 5
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं इसीलिए सरकार केमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करने की बात भी कही।
इस मौके पर मुख्य रूप से धीरज पाठक, श्यामजी पांडेय, रवीश शुक्ला, अमरेंद्र शुक्ला, राज किशोर रावत, आनंद दुबे, आकाश राय, अतुल सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।