भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी भाजपाइयों को केंद्र में 50 साल तक सत्ता में रहने का फॉर्मूला दिया। वो शनिवार को यूपी के भाजपा कार्यालय में थे।
विज्ञापन
2 of 10
उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र की सत्ता से हमें कोई 50 साल तक अलग नहीं कर सकता। देश पर वहीं राज करेगा, जिसकी यूपी में सरकार होगी। (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया।)
विज्ञापन
3 of 10
उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के बिना देश विकसित नहीं हो सकता है।
4 of 10
अमित शाह ने कहा कि यूपी की विकास दर 10-15 प्रतिशत कर दीजिए, देश अपने आप ही उच्चतम विकास दर को पहुंच जाएगा। यूपी को विकास का इंजन बनाना होगा। इसके लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 10
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का चुनाव में महत्व होता है। मीडिया विभाग के लोगों के कंधों पर प्रचार की जिम्मेदारी है। सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
6 of 10
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस गति से 2014 के लोकसभा चुनाव में काम किया है, उसी तरह जुटने के लिए कमर कस लें।
विज्ञापन
7 of 10
प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन तक पास अपनी बात पहुंचाने के लिए सभी प्रकार के मीडिया की जरूरत होगी।
8 of 10
उन्होंने कहा, प्रत्येक स्मार्ट फोन में मोदी एप डाउनलोड करिए, सभी अभियानों से अपडेट रहें।
9 of 10
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि हमारी सारी मेहनत पिछले 15 सालों के कुचक्र को तोड़ने के लिए हैं। जमीन पर भाजपा के अलावा और कोई नहीं हैं।