भाजपा सदस्यता के मामले में प्रदेश में करोड़पति हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रविवार तक भाजपा ने एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं।
विज्ञापन
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
2 of 8
मार्च के अंत तक डेढ़ करोड़ सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अभी तक सदस्यता नहीं हुई है, वहां एक हजार विस्तारक भेजकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
3 of 8
भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ. वाजपेयी ने कहा, लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में भाजपा को 3.43 करोड़ वोट मिले थे। 71 सीटें भाजपा और दो सहयोगी दल ने जीती थीं। वोटों में करोड़पति तो भाजपा तभी हो गई थी लेकिन सदस्यता में अब हो गई है।
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
4 of 8
प्रदेश में 13 नवंबर से प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान ने एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.40 लाख बूथ हैं। इनमें से एक लाख बूथों पर सदस्यता हो गई है।
विज्ञापन
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
5 of 8
डेढ़ करोड़ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए 8,9,10 एवं 11 फरवरी को तृतीय चरण का अभियान चलाया जाएगा। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हर बूथ पर अधिकतम सदस्यता कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
6 of 8
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 15 से 28 फरवरी के बीच पूरे प्रदेश से भाजपा के एक हजार विस्तारक सदस्यता के लिए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
PICS: एक करोड़ की हुई भाजपा तो मनाई दिवाली!
7 of 8
उन्होंने कहा, एक-दो दिन में यह समीक्षा कर ली जाएगी कि किन जिलों में सदस्यता का कितना लक्ष्य पूरा हुआ है। पिछड़े जिलों में सभी प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम लगाकर सदस्यता को तेज किया जाएगा।