भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान लखनऊ में कई बड़े आयोजन किए गए। यह राजनाथ सिंह का 65वां जन्मदिन है। उनके लिए शुभकामनाएं देते हुए खास तरह का केक बनाया गया। लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर केक काटते महापौर दिनेश शर्मा। सभी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके लिए लखनऊ में अलग-अलग आयोजन हुए।