फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः दुबग्गा में सजी बकरा मंडी, लोगों को लुभा रही 1.80 लाख रुपये की जमुना पारी जोड़ी

Tue, 28 Jul 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बकरे लेकर पहुंचे कारोबारी - फोटो : amar ujala
ईद उल अजहा नजदीक आने के साथ ही सोमवार से दुबग्गा में बकरा मंडी सज गई। कोरोना संक्रमण का भय और मिनी लॉकडाउन के चलते दूरदराज से आने वाले बकरा व्यापारी इस बार नदारद हैं। हर साल दस से बारह दिन लगने वाला बकरा बाजार इस बार महज चार दिन में सिमट जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कमेटी के सदस्य अबरार अहमद बताते है कि मंडी में आने वालों को मास्क दिए जा रहे हैं। साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। बकरा मंडी में इस समय 7 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक का बकरा मौजूद है, लेकिन उन्नाव के व्यापारी मोहम्मद निजाम के पास मौजूद अरबी नस्ल के दुम्बे मंडी की शान बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उनके पास मौजूद राजू की कीमत एक लाख 30 हजार और सोनू की कीमत एक लाख 20 हजार तय की है। वो बताते हैं कि यहां पर इनके एक लाख रुपये लगे है। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि हर साल वो दिल्ली और मुंबई में दुम्बा बेचने जाते है। वहां एक के दो से ढाई लाख आराम से मिल जाते हैं। कोरोना की वजह से इस बार वहां नहीं जा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मंडी में एक लाख 80 हजार की जमुना पारी नस्ल के बकरों की जोड़ी लोगों को लुभा रही है। राजधानी के यूनुस के बकरों की ये जोड़ी अपने कद काठी की वजह से लोगों को लुभा रही है। वही, काकोरी के व्यापारी मोहम्मद शानू तोता परी नस्ल के बकरे लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने एक लाख 30 हजार रुपए जोड़ी कीमत तय की है। मंडी में 18 से 20 हजार रुपये तक की भेड़ें भी उपलब्ध हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें