गोंडा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में दो बाइकसवारों की जान चली गई। ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 3
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज सुल्तानपुर के रानी हरवंशगंज कुरा इलाके के रहने वाले विपुल (30) और शिवम (30) पल्सर से लखनऊ से गोंडा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में परसा गांव के पहले हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।