राजधानी के चिड़ियाघर से मंगलवार को बड़ी खुशखबरी आई। शेरनी वसुंधरा ने चार शावकों को जन्म दिया। चार शावक स्वस्थ हैं। वसुंधरा ने शावकों को दूध पिलाना भी शुरू कर दिया है। तीन दशक बाद जू में बब्बर शेरों का कुनबा आबाद हुआ है। वहीं जू में यह पहला मौका है जब एक साथ बब्बर शेर के चार शावकों ने जन्म लिया हो।
विज्ञापन
राजधानी के चिड़ियाघर से बड़ी खुशखबरी, तस्वीरें
2 of 4
वसुंधरा ने बलरामपुर लॉयन हाउस की अपनी मांद में सुबह 11 बजे से 2:30 बजे के बीच शावकों को जन्म दिया। अस्पताल में बने कंट्रोल रूम से जू के निदेशक समेत तमाम मेडिकल स्टाफ तीन सीसीटीवी कैमरों से नवजातों की पल-पल की हरकत पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
राजधानी के चिड़ियाघर से बड़ी खुशखबरी, तस्वीरें
3 of 4
चारों शावकों के लिए अगले 72 घंटे महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। आने वाले 12-14 दिनों तक सिर्फ वसुंधरा-पृथ्वी का पर्सनल कीपर ही वहां जा सकेगा। वह भी दूर से ही वसुंधरा को खाना देगा।
जबकि सीनियर डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ सिर्फ सीसीटीवी फुटेज से ही शावकों और वसुंधरा की मूवमेंट पर नजर रखेगा। इटावा लॉयन सफारी में बीते दिनों पांच शावकों की मौत के बाद राजधानी के चिड़ियाघर में एक साथ चार शावकों के जन्म को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।