फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन: जगह नहीं मिली तो खुद बन गए सामान... महाकुंभ में करने चले स्नान, महिला कोच पर भी कब्जा

Tue, 11 Feb 2025 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चारबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने महिला कोच और लगेजयान पर भी कब्जा जमा लिया। ट्रेनों में सीटों की मारामारी रही और बोगियों में घुसने के लिए जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
1 of 5
लगेजयान में बैठे यात्री व जोखिम लेकर ट्रेन पर चढ़ते यात्री। - फोटो : amar ujala
महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ से चारबाग रेलवे स्टेशन पटा रहा। आलम यह था कि ट्रेन के आते ही भीड़ टूट पड़ती। जनरल, स्लीपर, एसी बोगियों में इंसान और भेड़-बकरी की तरह ढूस जाने बाद लोग लगेज कोच में सामान रखने की शेल्फ पर भी कब्जा कर बैठे। महिला कोच में भी भीड़ कब्जा जमाया। व्यवस्था संभालने में जुटे जीआरपी और आरपीएफ जवान भी भीड़ के आगे कुछ नहीं कर सके।

त्रिवेणी से लेकर गंगा गोमती व इंटरसिटी तक की बोगियों में घुसने की जद्दोजहद करते नजर आए। सोमवार को प्रयागराज जाने वाली 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चारबाग पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही बोगी में घुसने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
जीआरपी जवान मौके पर नहीं होने से दिक्कतें और बढ़ गईं। बहुत से यात्री जिन्हें बोगी में प्रवेश नहीं मिला तो वे बसों से महाकुंभ के लिए रवाना हुए। शाम में रवाना होने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ रही। तय क्षमता से अधिक मुसाफिर बोगियों में भरे नजर आए। जिन्हें प्लेटफॉर्म की ओर से बोगियों में घुसने का मौका नहीं मिला वो पटरी क्रॉस कर क्रॉसिंग लाइन की ओर से जान जोखिम में डालते हुए बोगियों में घुसे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
महिला बोगियों में पुरुषों का कब्जा
आलमनगर की सुषमा अपनी बेटियों के साथ चारबाग स्टेशन पहुंची थीं। उन्हें गंगा गोमती एक्सप्रेस से प्रयागराज जाना था। वह महिला बोगी में घुसीं तो उन्हें जगह नहीं मिली। नाराज होकर वह बेटियों संग उतर आईं। बोगी पर पुरुषों ने कब्जा कर रखा था।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
हद तो यह थी कि आरपीएफ व जीआरपी जवान भी बोगी खाली कराने तक की जहमत नहीं उठा रहे थे। यही स्थित ट्रेनों के लगेजयान में भी देखने को मिली। यात्री जैसे-तैसे लगेजयान में घुसकर प्रयागराज जाने की कश्मकश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
एसी बोगी बन गई जनरल
एसी बोगियों में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्रियों ने आरपीएफ से बोगी खाली करवाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। यात्रियों की भीड़ ने एसी बोगियों में भी जनरल कोच सा माहौल बना दिया जहां टायलेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें