लखनऊ में गणपति पूजा पंडालों में मंगलवार काे दिनभर गजानन के साथ पवनतनय की आराधना हुई तो शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। गोमती किनारे सबसे बडे़े पूजा पंडाल में विराजे मनौतियों के राजा को 51 किलो का गजरा चढ़ाया गया।
विज्ञापन
2 of 10
गणेश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के संजय शर्मा के भजन फूलों का गजरा करके तैयार लेकर के आए सेवक हजार... पर भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, रंजीत सिंह समेत तमाम ने बप्पा को गजरा पहनाया। इसके बाद कलाकारों ने राजस्थान के करनी माता मंदिर पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। सवामनी का भोग चढ़ाया गया।
विज्ञापन
3 of 10
गणेश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन यहां पहुंचे भक्तों ने गजानन को चिट्ठी लिखी। राजाजीपुरम जन जागरण समिति के पूजा पंडाल में आर्ट, संगीत और डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों संग सुर संगीत अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। समिति के आकाश मिश्रा ने बताया कि पूजा में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण को भी ध्यान में रखा गया है।
4 of 10
गणेश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
ई ब्लॉक में अलायन्स ग्रुप इंटरनेशनल में बच्चों की आर्ट प्रतियोगिता हुई। समिति के डाॅ. दिनेश माथुर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मोहान रोड स्थित संयुक्त शक्ति समिति की ओर से हुई गणेश पूजा में आयोजक अनुराग सिंह की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
5 of 10
गणपति उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
जवानों ने लिया अमीनाबाद के राजा से आशीर्वाद
जश्न-ए-कश्मीर की थीम पर विराजे अमीनाबाद के राजा का मंगलार को सेना के जवानों आशीर्वाद लिया। भक्तों के साथ उन्होंने आरती की और 151 दर्जन केले चढ़ाए। संयोजक अतुल अवस्थी ने बताया कि कारगिल सीमा और कोलंबों की शांति सेना में रह चुके सफीर आलम, कश्मीर में पोस्टेड रहे विनोद यादव ने पूजन किया।
विज्ञापन
6 of 10
गणपति उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों की ओर से मथुरा के जरीदारी वस्त्र प्रथम देव को चढ़ाए गए। हीवेट रोज पूजा पंडाल में मखाने से बने गणपति के पंडाल में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक पहुंचे, उन्होंने पर्यावरण सुरक्षित करने के अभियान के लिए हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
7 of 10
गणपति उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के राजा के दरबार में झूमे बजरंगी
अलीगंज राजा के दरबार में सुबह पं. उमेश मिश्रा ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गुलाब वाटिका अपार्टमेंट परिसर में विराजे गजानन के दरबार में शाम को सीतापुर के अनुराग रोशन ने आओ आओ पधारो श्री गणेश, मेरे आंगना पधारो सारे कारज संवारों, जय हो जय तेरी गणपति प्यारे मां गौरी के राज दुलारे.. सुनाकर मुग्ध किया।
8 of 10
गणपति उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने बप्पा को मोदकों का भोग लगाया। प्रयागराज से आए कलाकार जितेन्द्र बजरंगी ने वीर हनुमाना अति बलवाना राम राम जपियों रे प्रभु के मन बसियों रे, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी.. समेत तमाम गानों पर बजरंगी नृत्य किया। 56 भोग और सवामनी का प्रसाद चढाया। दिन में कैबिनेट मंत्री डाॅ. महेंद्र सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया ने दर्शन किए।
9 of 10
गणेश महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
यहियागंज, चौपटिया में पूजे गए गजानन
श्री गणेश युवा मंडल की ओर से छोटी बहू के ठाकुरद्वारे भक्त आशुतोष शर्मा की अगुवाई में तमाम ने सुबह से शाम तक यहां गणपति के बाल्यकाल का पूजन किया। महानगर से-सी में विराजे गजानन के पंडाल में दर्शन के बाद कलाकारों के दल ने लीला दिखाई।
पीली कोठी के राजा केदरबार में शाम को सुंदरकांड के पाठ के बाद मोदकों को भोग लगा। मोहान रोड पर सजे गणपति पंडाल में फलों से शृंगार, दूर्वाभिषेक और झांकी दिखाई गई। गुलाटी पीपल वाली गली बशीरतगंज में गणपति दरबार में सुंदरकांड पाठ हुआ। मराठी समाज के पूजा पंडाल में हास्य क्षणिकाएं गूंजी।