‘आओ मतदान करें...’, ‘जब निकलोगे और दोगे अपना वोट...’, वोट जरूर देना...’, ‘एक वोट बस तुम्हारा...’, ‘मैं वोट देने जाऊंगा...’, ‘सुनो-सुनो सब भाइयों...’ सहित 70 देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर बाल नृत्यांगना ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बाल नृत्यांगना कक्षा नौ की छात्रा 13 वर्षीय चेतना तिवारी ने शनिवार सुबह 8.05 बजे से नृत्य की शुरुआत की, जो रात 11.05 बजे तक किया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सृजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चेतना ने 15 घंटे पांच मिनट तक देशभक्ति गीतों पर परात की धार पर नृत्य किया।
विज्ञापन
3 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
नृत्य के जरिये पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। इस रिकॉर्ड को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
4 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
चेतना इससे पहले जनवरी 2018 में लखनऊ महोत्सव में 8 घंटे 5 मिनट तक मटकी पर नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।
इस मौके पर सृजन फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना, स्वाति जैन, डॉ. अर्चना सक्सेना, मोहित कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सतेंद्र सिंह, संजय जैन, बृजेंद्र बहादुर मौर्य, बीनू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।