बिहार से आकर शातिर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की बैंक चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने रविवार की तड़के वारदात को अंजाम दिया। ताकि दूसरे दिन लोगों को चोरी का पता चले। लेकिन घटना पता चली तो पुलिस ने जास बिछाया। बिहारी बदमाशों का पुलिस से सामना हुआ तो उनके हाथ पैर कैंपने लगे। आगे पढ़ें और जाने पूरी घटना...
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ में फिल्मी स्टाइल में 'बैंक चोरी'
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राजधानी लखनऊ के बदमाशों ने रविवार की तड़के बैंक का लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया। रविवार की सुबह बिहार से आए बदमाशों का सामना यूपी पुलिस से हो गया। एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि चार साथी फरार चल रहे हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े तो बदमाश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे।
इन बदमाशों ने चिनहट थाना क्षेत्र स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में रविवार की तड़के 4:00 वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि ओवरसीज बैंक में चोरी करने वालों की तलाश के लिए पुलिस लौलाई के जल सेतु के पास चेकिंग कर रही थी। इसी समय वहां से दो कारें निकल रही थीं। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इस पर कार सवार युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग झोंक दी।
विज्ञापन
2 of 8
चोरों के कब्जे से बरामद माल
- फोटो : संवाद
डीसीपी ने बताया कि इसके बाद वह खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। उसकी पहचान बिहार में मुंगेर जिले के सीताकुंड का निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर मौजूद टीम
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि इसके साथ ही बिहार के ही भागलपुर और मुंगेर के रहने वाले बदमाश बलरामपुर कुमार और कैलाश बिंद को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
4 of 8
पीड़िता की पीड़ा- बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने
- फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
शनिवार रात 12:35 बजे : चोर बैंक के अंदर घुसे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इसका पता चला।
रविवार सुबह 4:00 बजे वे वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
दोपहर 1:00 बजे पुलिस को चोरी की सूचना मिली।
दोपहर 1:30 बजे पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे।
दोपहर 2:20 बजे डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा।
शाम 4:30 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
शाम 6:30 बजे छानबीन कर पुलिस टीम वापस लौटी।
विज्ञापन
5 of 8
साक्ष्य कलेक्ट करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में बैंक प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। बैंक में सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड नहीं है। बाहर की तरफ दो और अंदर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन, एक ही कैमरे में चोरों की फुटेज आई। बाकी कैमरों के एंगल स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ नहीं थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया।
विज्ञापन
6 of 8
बदमाशों ने तमंचे से पुलिस पर की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक में लगे अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था। इसी वजह से अलार्म नहीं बजा। अब सवाल यह भी है कि कहीं अलार्म पहले से ही खराब तो नहीं था। जानकारों के अनुसार आमतौर पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर अलार्म सिस्टम खुद एक्टिव हो जाता है। ऐसे में तार काटते वक्त भी अलार्म बजना चाहिए था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी 50 फुटेज ली है।
विज्ञापन
7 of 8
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चोरों को पता था किधर लगानी है सेंध, कहां हैं लॉकर
ओवरसीज बैंक में चोरी के लिए शातिरों ने पूरी रेकी की थी। चोरों को बैंक के अंदर घुसने का सटीक रास्ता पता था। बैंक में लॉकर किस तरफ रखा है, इसकी भी उन्हें सटीक जानकारी थी। खाली प्लॉट की तरफ से सेंध लगाने से भी यह साफ हो जाता है कि चोरों ने वारदात का पूरा खाका तैयार कर लिया था। रविवार को बैंक बंद रहती है, इसलिए वारदात के लिए शनिवार की रात चुनी। इसके पीछे मकसद यही था कि चोरी का पता जब तक चलेगा, वे दूर जा चुके होंगे।