फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीटेक स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने इन लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 26 May 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
1 of 8
- फोटो : डेमो
लखनऊ के निगोहां कस्बे में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक छात्र रब्बानी अंसारी (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। छात्र के पिता ने साथ रहकर पढ़ाई करने वाले चार छात्र और एक छात्रा के खिलाफ तहरीर दी। 

2 of 8
रब्बानी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला मानकर पड़ताल कर रही है। महानगर के गोपालपुरवा निवासी मोहम्मद नसीर अंसारी का बेटा रब्बानी अंसारी निगोहां के बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।cr

3 of 8
- फोटो : डेमो
उसने निगोहां कस्बे में राजन गुप्ता के मकान में किराए पर कमरा लिया। इसमें वह चार साथियों विकास कुमार, अभिषेक सिंह, मनजीत सिंह और रजनीकांत के साथ रहता था। इसी मकान में छात्रा मोहिता भी रहती थी। पिता नसीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात साथ रहने वाले छात्रों ने मोबाइल पर सूचना दी कि रब्बानी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर नसीर पहुंचे।

4 of 8
- फोटो : डेमो
पिता के मुताबिक, वह ट्रॉमा सेंटर पर इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद रब्बानी के साथी उसे बाइक से ही लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नसीर ने बताया कि छात्रों से पूछने पर पता चला कि रब्बानी देर रात अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। पंखे से लटकता देख छात्रों ने आनन-फानन उसे नीचे उतारा और परिवारीजनाें को सूचना देने के साथ ट्रॉमा ले गए।
 

5 of 8
- फोटो : डेमो
साथ रहने वाले छात्रों ने बताया कि रात को सभी अपने कमरे में मौजूद थे। इस बीच किसी बात को लेकर रब्बानी की अन्य छात्रों से कहासुनी हुई। इसके बाद वह कमरे में चला गया। दरवाजा बंदकर चादर का फंदा बनाकर लटक गया। छात्रों ने उसे काफी आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेंमो
अंदर उसे लटकता देखा। रब्बानी के पिता का आरोप है कि सभी साथ रहते हैं। रब्बानी ने अगर आत्महत्या की कोशिश की तो छात्रों ने उन्हें तबीयत खराब होने की सूचना क्यों दी? साथ ही निगोहां पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी?

7 of 8
डेमो
आपसी विवाद व प्रेम प्रसंग उलझी गुत्थी
प्रभारी निरीक्षक चैम्पियन लाल के मुताबिक, पिता ने साथ रहने वाले चारो छात्रों व एक छात्रा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्र आपसी विवाद के बाद खुदकुशी की बात कह रहे हैं। वहीं कस्बे में प्रेम प्रसंग को लेकर खुदकुशी करने की चर्चा आम थी। दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

8 of 8
डेमो
छात्र के कमरे की तलाशी ली गई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में एक छात्र को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, एएसपी ग्रामीण लखनऊ 
Next
AU ऐप में पढ़ें