लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड दाखिले के लिए काउंसलिंग एक जून से होगी। काउंसलिंग 11 जुलाई तक चलेगी। काउंसलिंग तीन चरण में होगी। पहला चरण सामान्य काउंसलिंग का, दूसरा पूल काउंसलिंग और तीसरा डायरेक्ट एडमिशन के लिए होगा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए इस साल से अभ्यर्थियों का बैंक खाता अनिवार्य किया गया है। सीट आवंटित न होने पर एडवांस फीस बैंक खाते में सीधे रिफंड की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 9
demo pic
- फोटो : self
प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि डायरेक्ट एडमिशन में अभ्यर्थी के पास बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की रैंक होना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग में शामिल होेने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराना होगा। इसमें उन्हें अपना बैंक खाता की पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही मूल अंकतालिका स्कैन करके अपलोड करनी होगी। काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सेंटर पर नहीं आना होगा। अभ्यर्थियों के सभी प्रमाणपत्र पहले ही अपलोड करा लिए गए हैं। कॉलेज आवंटन के बाद दाखिले के समय प्राचार्य की निगरानी में प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
3 of 9
विद्यापीठ में 513 अभ्यर्थियों ने कराई बीएड काउंसलिंग
पहला चरण : सामान्य काउंसलिंग
पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उसे 5,750 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसमें 750 रुपये काउंसलिंग फीस और 5 हजार रुपये एडवांस फीस के होंगे। फिर उन्हें पसंद के कॉलेज वरीयता क्रम में भरने होंगे। बाद में अभ्यर्थी की वरीयता के हिसाब से उसकी रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी को प्रोविजनल आवंटन पत्र लेकर उस कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करके शेष फीस जमा करनी होगी।
4 of 9
- फोटो : File Photo
सामान्य काउंसलिंग के शिड्यूल
फेज 1- रैंक 1 से 25,000 तक
1 से 3 जून : पंजीकरण
4 से 5 जून : पंजीकरण व विकल्प भरना
6 जून : विकल्प भरना
7 से 8 जून : सीट आवंटन
9 से 12 जून : सीट कंफर्मेशन फीस भुगतान
विज्ञापन
5 of 9
demo pic
फेज 2- रैंक 25,001 से 75,000 और छूटे हुए अभ्यर्थी
7 से 8 जून : पंजीकरण
9 से 10 जून : पंजीकरण व विकल्प भरना
11 जून : विकल्प भरना
12 से 13 जून : सीट आवंटन
14 से 17 जून : सीट कंफर्मेशन फीस भुगतान
विज्ञापन
6 of 9
डेमो
- फोटो : डेमो
फेज 3- रैंक 75,001 से 1,40,000 और छूटे हुए अभ्यर्थी
12 से 13 जून : पंजीकरण
14 से 15 जून : पंजीकरण व विकल्प भरना
16 जून : विकल्प भरना
17 से 18 जून : सीट आवंटन
19 से 22 जून : सीट कंफर्मेशन फीस भुगतान
विज्ञापन
7 of 9
फेज 4- रैंक 1,40,001 से अंतिम रैंक और छूटे हुए अभ्यर्थी
17 से 18 जून : पंजीकरण
19 से 20 जून : पंजीकरण व विकल्प भरना
21 जून : विकल्प भरना
22 से 23 जून : सीट आवंटन
24 से 27 जून : सीट कंफर्मेशन फीस भुगतान
8 of 9
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
पूल काउंसलिंग के शिड्यूल
28 से 29 जून : पंजीकरण
30 जून से 1 जुलाई : पंजीकरण और विकल्प भरना
2 से 3 जुलाई : विकल्प भरना
4 जुलाई : सीट आवंटन
तीसरा चरण : डायरेक्ट एडमिशन
पहले दो चरणों में सीट न पाने वाले अभ्यर्थियों को डायरेक्ट एडमिशन का भी मौका होगा। इस चरण में काउंसलिंग कॉलेज स्तर पर होगी। सीधे दाखिले के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके पास राज्य प्रवेश परीक्षा की रैंक होगी। कॉलेज में सीट खाली होने पर ही दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज को दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची विवि को भेजनी होगी। विवि इनका सत्यापन करेगा। इसके बाद ही दाखिले मान्य होंगे।