अपराधियों की भाषा बोल रहे मुख्यमंत्री : आजम
वहीं, अंबेडकरनगर में पूर्व मंत्री आजम खां ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपराधियों की भाषा बोल रहे हैं। कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति यदि सदन के अंदर यह कहे कि मैं काट डालूंगा, यह कर दूंगा, वह कर दूंगा, तो वह अपराधियों की भाषा है।