फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने अल्पसंख्यकों को डराया, कहा- मोदी राज में रोहिंग्या मुसलमानों जैसी हो सकती है हालत

Sat, 23 Sep 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने मुसलमानों को डराते हुए भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा, मोदी राज में मुसलमानों की हालत रोहिंग्या मुसलमानों जैसी हो सकती है। कहा, यदि हमारी वजह से देश का सुख-चैन छिन रहा है तो बैठकर बात करो। गुजरात, मुजफ्फरनगर की तरह खून न बहाओ।
विज्ञापन

2 of 4
आजम सपा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन में विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव रखा। इस पर एक दर्जन नेताओं ने विचार रखे। उनके सुझावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसमें भाजपा को 2019 में केंद्र की सत्ता से हटाने को पहला लक्ष्य बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
2019 में मोदी आए तो फिर चुनाव नहीं : रामगोपाल
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि देश एकदलीय शासन प्रणाली की तरफ जा रहा है। यदि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर आ गए तो देश में आगे से चुनाव नहीं होंगे। हिटलर भी देश का गौरव वापस लाने के नाम पर सत्ता में आए थे और तानाशाह बन गए। जर्मनी को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इशारे ही इशारे में शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से कहा, बनावटी समाजवादियों से सावधान रहना है। हमारे खिलाफ कई बार साजिशें हुई हैं। एक साजिश तो कामयाब भी रही और सपा विधानसभा चुनाव हार गई, लेकिन साजिशें करने वाले अब सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें