फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Diwali: श्री राम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी तैयार, झांकियों की तस्वीरें देखकर खिल उठेगा चेहरा

Fri, 13 Nov 2020 12:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या में दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। दीपोत्सव में जहां 5.51 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनेगा तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी शोभा बढ़ाएंगे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
झांकी में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह से ही अयोध्या में राम मंदिर वाली दिवाली का उत्साह देखते बन रहा है। साकेत कॉलेज से मुख्य कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क तक करीब तीन किलोमीटर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
झांकी में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न प्रदेशों के कलाकार कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राम नगरी गूंजने लगी है। रामायण कालीन दृश्यों की प्रस्तुति के लिए 11 झांकियां सजाई गई हैं।

 

4 of 7
झांकी में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव के कार्यक्रम में रामजन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक के प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी साकेत महाविद्यालय से 11 दिव्य-भव्य रथ पर राम राज्याभिषेक यात्रा निकाली जा रही है, जो कि विभिन्न मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
झांकी में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विदेशी मेहमान राम राज्याभिषेक यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला सूचना अधिकारी मुरलीधर सिंह ने बताया कि 11 रथों पर राम की गाथा पर आधारित 11 प्रसंगों का अंकन किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
झांकी में प्रस्तुति देने के लिए आए कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बताया कि नारद मोह, रामजन्म से लेकर, राम वनगमन, केवट प्रसंग, रामविवाह प्रस्ताव, धनुषयज्ञ, अशोक वाटिका, ताड़का वध, सीता हरण, लक्ष्मण शक्ति, राम-रावण युद्ध सहित राम राज्याभिषेक की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झांकी देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त शासन द्वारा थ्री डी झांकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है जिसके जरिए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही राम कथा के प्रसंगों की भी थ्री डी प्रस्तुति भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें