फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर जैसा होगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन, ये रहा मॉडल, तस्वीरों में देखें

Wed, 21 Feb 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन राम मंदिर के मॉडल की तरह नजर आएगा। रेलवे इस पर 80 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। यह बात रेल राज्य मंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अयोध्या में कहीं। राममंदिर मॉडल की तरह स्टेशन बनवाने की बात कहकर उन्होंने खूब ताली बटोरी, साथ ही पार्टी के सरोकारों को हवा दे गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे अयोध्या में इन योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। देश के हर नागरिक की आस्था अयोध्या से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंशा है कि अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल हो। मोदी और योगी सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या सर्वोपरि है। यहां वर्ष भर लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए देश के हर कोने से ट्रेनें अयोध्या पहुंचें इसका इंतजाम केंद्र सरकार कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
1166 करोड़ खर्च कर बाराबंकी से जफराबाद तक रेल लाइन के दोहरीकरण का काम इस साल जून से शुरू होगा। जो 2021 तक पूरा हो जाएगा। भाजपा सरकार ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल बजट बढ़ाया है। जिससे रेल का दोहरीकरण, विद्युतीकरण, चलती ट्रेन में वाईफाई, सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

4 of 5
संचार मंत्री ने कहा कि देश के ढाई लाख गांवों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा प्रदान की जा रही है। 2017 तक एक लाख गांवों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बाकी डेढ़ लाख गांवों में मार्च 2019 तक हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। यूपी के सभी ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट की सेवा दिसंबर 2018 तक पहुंच सके, यह हमारा लक्ष्य है। फैजाबाद में बीकापुर, पूरा बाजार, मसौधा व मया बाजार में यह सुविधा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ग्रामीण रेलवे स्टेशनों को भी वाईफाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मनोज सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण भाजपा के घोषणा पत्र में है, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में निर्णय आने का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें