अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। आयोजन को देखते हुए पूरे नगर को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर के सभी मंदिरों को सैनिटाइज किया गया है और आयोजन में शामिल होने वाले लोगों को बचाव के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
चार व पांच अगस्त को अयोध्या में दीवाली मनाई जाएगी। घर-घर रामायण व सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। नगर में हर तरफ चहल-पहल व हर्षोल्लास नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इसके लिए नगर के साकेत कॉलेज में हैलीपैड बनाया गया है।
आयोजन के कारण तीन अगस्त को ही नगर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा में 3500 पुलिसकर्मी, 40 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी आरएएफ, दो डीआईजी व आठ पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सुरक्षा व्यवस्था में 45 साल से कम उम्र के सुरक्षकर्मी ही तैनात किए जाएंगे।