फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी को संवारने के लिए निवेश करेगा फिक्की, हरविंदर कौर बोलीं-अब पर्यटन में निवेश का माहौल

Mon, 25 Nov 2019 08:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 6
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद उन्हें अयोध्या की शांति व सद्भाव भरा माहौल खूब भाया। रामनगरी की धार्मिकता में वे लीन नजर आईं। महिलाएं हनुमानगढ़ी में आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान फिक्की महिला समूह की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि राममंदिर का फैसला आने के बाद अब पर्यटन में निवेश का माहौल बना है। हम निवेश के अवसर की प्रतीक्षा में हैं। रामनगरी व लखनऊ में निवेश करने की योजना है। टीम में हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ सहित देश के कोने-कोने से महिला उद्यमी शामिल थीं।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमानगढ़ी से दर्शन कर बाहर आतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं का समूह रविवार को अयोध्या पहुंचा। शहर के कैंब्रियन स्कूल में महिला समूह का स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद दल ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद महिलाओं का समूह निहाल नजर आया। संगठन की अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि अयोध्या आकर अलग ही अनुभूति हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर को जा भी फैसला आया है वह उचित है। फैसले के बाद जिस तरह अयोध्या ने पूरे विश्व को सद्भाव का संदेश दिया उससे यह साबित हुआ कि अयोध्या गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है। यहां की धार्मिकता मोहित करती है। रामलला का दर्शन कर मन को असीम शांति मिली है। अब शीघ्र ही रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे। कहा कि अयोध्या में निवेश के अब बहुत ही अवसर हैं। मौका मिला तो अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए निवेश जरूर करेंगे। अयोध्या को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से शीर्ष पर होना चाहिए।

4 of 6
फिक्की ग्रुप की महिलाओं का समूह - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या का फैसला ऐतिहासिक
हैदराबाद की ऊषा रानी ने कहा कि अयोध्या मामले में आया फैसला ऐतिहासिक है। इस निर्णय का सभी को इंतजार था। सही निर्णय है, अब रामलला को न्याय मिला है। कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। पहली बार अयोध्या आने का अवसर मिला है। दोबारा फिर आने की इच्छा प्रबल हो गई है।

तीन दिवसीय टूर पर आई है टीम
हैदराबाद की सोना चटवानी ने बताया कि हर वर्ष फिक्की की महिला समूह का इंटर स्टेट कार्यक्रम होता है। इस वर्ष लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है जिसमें शामिल होने हम सभी पहुंचे हैं। इसी क्रम में हमने अयोध्या का टूर प्लान किया है। अयोध्या आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। यहां शांति है।
 
विज्ञापन

5 of 6
फिक्की ग्रुप की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अवसर मिला तो करेंगे निवेश
लखनऊ की माधुरी ने कहा कि व्यवसायिक दृष्टि से भी हम अयोध्या आए हैं। रामलला का दर्शन कर अभिभूत हैं। अब अयोध्या में पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं यदि हमें अवसर मिला तो अयोध्या के विकास के लिए हम लखनऊ एवं अयोध्या में जरूर निवेश करना चाहेंगे। हमें अवसर का इंतजार है।

रामलला का दर्शन करना सुखद अनुभूति
दिल्ली से आईं टीम की कम्युनिकेशन हेड प्रिया ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करना सुखद अनुभूति है। अयोध्या धार्मिक आस्था का केंद्र तो है ही अब इस पर्यटकों के लिए भी आकर्षक बनाने की जरूरत है, फिक्की का महिला समूह इस योजना में जितना हो सकेगा योगदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिक्की ग्रुप की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अब अयोध्या का होगा पर्यटन विकास
दिल्ली की शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि अब अयोध्या का पर्यटन विकास होगा। रामलला का फैसला आने के बाद बड़ी संख्या में औद्योगिक घराने अयोध्या की ओर जरूर रुख करेंगे हम सभी का अयोध्या के लिए योगदान होना चाहिए। अयोध्या बेहतरीन नगरी है, यहां शांति का अहसास होता है।

प्रभावित करती है अयोध्या की धार्मिक आभा 
दिल्ली की स्मृति पुरी रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन कर निहाल नजर आईं। कहा कि अयोध्या की धार्मिक आभा बहुत ही प्रभावित करती है, पहली बार ही यहां आकर राम की धरती पर आने का अहसास हो रहा है। राममंदिर बनने के बाद भव्य राममंदिर में भगवान का दर्शन हम सभी की कल्पना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें