खरीदारी को लेकर आपने क्या तय किया है। अभी आपने कोई योजना नहीं बनाई तो आज का दिन यूं ही न गंवाएं, यदि आज का दिन आपने गंवा दिया तो शुभ संयोग में खरीदारी से वंचित रह जाएंगे। आज सुबह आठ बजकर 5 मिनट से पुष्य नक्षत्र लग रहा है, जो रविवार को सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। खास बात है कि शनिवार के कारण इस दिन शनि और पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग हो रहा है, जो हर दृष्टि से फलदायक है। ज्योतिषियों व पंडितों का कहना है कि इस नक्षत्र में खरीदे गए सामान का लाभ ज्यादा मिलता है। आज के दिन खरीदारी करने से घर में खुशहाली आती है। इस दिन के विशेष महत्व को देखते हुए कारोबारियों ने भी खूब तैयारी की है। मकान, वाहन, जेवर, फर्नीचर, कपड़ा समेत सभी ट्रेड के बाजार सज गए हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या है खास बाजार में।
विज्ञापन
2 of 9
अभिषेक तिलहरी व संजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वाहन बाजार तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड
वोक्सवैगन के लखनऊ में विराज डिस्ट्रीब्यूटर के अभिषेक तिलहरी कहते हैं कि जिस तरह से बाजार उठा है, उसमें हमारे स्टॉक कम पड़ गए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कोरोना काल में व्यक्तिगत वाहनों की चाहत ने कार की मांग बढ़ाई है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आरएसएम संजय कुमार कहते हैं कि राजधानी में 50 गाड़ियां महिंद्रा की निकलेंगी।
विज्ञापन
3 of 9
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फर्नीचर बाजार में एक्सचेंज ऑफर संग कई तोहफे भी
दीपावली के लिए फर्नीचर बाजार सज गया है। कारीगरी फर्नीचर के गौरव सोढी कहते हैं एक्सचेंज के साथ-साथ, बाईबैक ऑफर चल रहे हैं। इसके अलावा एक निश्चित रकम की खरीदारी पर कई तरह के गिफ्ट भी हम दे रहे हैं। बीते दिनों फर्नीचर मार्केट में खरीदार कम थे। नवरात्र से अच्छी बिक्री शुरू हुई है और दीपावली तक 75 फीसदी बाजार कवर हो जाएगा।
4 of 9
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के लिए विशाल रेंज, शादी की भी करें खरीदारी
फेब इंडिया की डॉ. ऋचा मिश्रा कहती हैं कि त्योहार को देखते हुए कपड़ों की विशाल रेंज तैयार है। यही वो वक्त है, जब लोग शादियों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं कि इस मौके पर गिफ्ट देने के लिए भी खूब कपड़े खरीदे जाते हैं। अब सात दिन तक सिर्फ और सिर्फ खरीदारी होगी।
विज्ञापन
5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अपने घर का फैसला आज ही कर लें
एल्डिको हाउसिंग के सीओओ एसके जग्गी कहते हैं कि यह समय बिल्कुल उपयुक्त है, अपने घर को लेने का फैसला आज ही कर लें। कीमतें स्थिर होने का फायदा मिल सकता है ग्राहक को। पार्थ इंफ्रा बिल्ट के मार्केटिंग हेड विवेक मिश्रा कहते है कि घर हमेशा शुभ मुहूर्त में लेते हैं सब। नवरात्र में अच्छे ग्राहक मिले हैं, यह संख्या अब बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
6 of 9
गुरप्रीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तनिष्क के गुरप्रीत सिंह कहते हैं कि ग्राहक खरीदारी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। इन दिनों हमारी विविधता में एकता पर आधारित रेंज एकत्वम बहुत पसंद की जा रही है। इस रेंज में कई कारीगरों की मेहनत शामिल है। पूरे कस्टमर लौट आए हैं, अब बाजार लगातार आगे ही बढ़ेगा।
विज्ञापन
7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में वीडियो या फोटो शूट करने वालों के लिए ब्लाॅगर किट खास
यदि आप अपना काम शुरू करने की सोच रहे हैं और वह काम कैमरे से जुड़ा है तो आज ही हाथों हाथ खरीदारी कर डालिए। डिजिटल जोन के आलोक अग्रवाल कहते हैं कि त्योहारों के बहाने ही लोग सामान खरीदते हैं। लंबे वक्त से लोग बाहर घूमने नहीं निकले हैं, अब जाएंगे तो कैमरा होना चाहिए। लॉकडाउन ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बनाया है। लोगों ने चैनल बनाए, शूट किए, यदि आप प्रोफेशनली इसे करना चाहते हैं तो आप एक लाख रुपये से शुरू होने वाली ब्लाॅगर किट लेकर काम शुरू कर सकते हैं।
8 of 9
ज्योतिर्विद् सर्वांगजी
- फोटो : अमर उजाला
पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीज हमेशा देती है बरकत आज का दिन व्यापार और खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद् सर्वांगजी कहते हैं कि पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का सम्राट कहा जाता है। केवल यही एक नक्षत्र है, जो सारे दोष होने पर भी समस्त कार्यों को सिद्ध करता है। शास्त्र कहते हैं जैसे जंगल में सिंह राजा होता है, उसी प्रकार नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र व्यापार एवं खरीदारी के सर्वश्रेष्ठ होता है। भूमि, भवन, फ्लैट, शेयर मार्केट या घर का शुभ सामान और विशेष रूप से चांदी-सोने के लिए ये दिन खास होता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई चीज हमेशा अपनी बरकत और बढ़त को प्राप्त होती है।
सारे काम सिद्ध करने वाला दिन, जमकर करें खरीदारी
पंडित सत्य प्रसाद नौडियाल कहते हैं कि 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र आठवां है, इसका स्वामी शनि है। देवता देव गुरु बृहस्पति हैं। गुरु धर्म और धन का कारक ग्रह है, ध्यान देने योग्य बात है कर्क राशि में गुरु अपने उच्च स्थान को प्राप्त होता है। धन के निवेश में या किसी वस्तु की खरीदारी में गुरु का कृपा का विशेष फल मिलता है। सर्वार्थ सिद्धि कारक है यह दिन, इसलिए दिल खोलकर खरीदारी करें।