फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थानी एकादशी को जागेंगे देवता, शुरु होंगे शुभ कार्य, 19 से मिलेंगे विवाह के उत्तम मुहूर्त

Tue, 05 Nov 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
करीब चार महीने से सो रहे देवता 8 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी से जाग जाएंगे। इसी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। 19 नवंबर से विवाह के उत्तम मुहूर्त मिलेंगे और बैंड बाजा और बारात की धूम शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
शादी ब्याह से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक सर्दियों के इस सीजन में दिसंबर तक गिनी चुनी लग्न होने से आने वाले दिनों में कैटरर्स, शादी-बारातघरों में रौनक रहेगी। गर्मियों की सहालग खत्म होने के बाद से ही लगभग हर शादी बारात घर बुक है। 19 नवंबर की तारीख को वर्ष 19 का संयोग मिलने के चलते 19 नवंबर को तगड़ी सहालग मानी जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूर्य की स्थिति सही नहीं, इसलिए देर से मिल रही उत्तम लग्न
गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि सूर्य इन दिनों तुला राशि में हैं और 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में जाएंगे। इसके बाद लगातार पुनर्वसु, पुष्य, श्लेषा नक्षत्र होने से 19 नवंबर की रात्रि से ही उत्तम लग्न मिलेंगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर में खरमास शुरू होने से पहले पश्चिम में गुरु के अस्त होने से सहालग का दौर 12 दिसंबर से फिर थमेगा, जो वर्ष 2020 में मकर संक्रांति से शुरू होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नवंबर व दिसंबर में 15 उत्तम मुहूर्त
नवंबर : 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 और 30 नवंबर।
दिसंबर : 5, 6, 7, 11 और 12 दिसंबर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
परिधावी संवत्सर के दौरान आगामी वर्ष 2020 में मुहूर्त
जनवरी 2020 -- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30 और 31 जनवरी।
फरवरी 2020 - 3, 4, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26 और 27 फरवरी।
मार्च 2020 -- 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 मार्च।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें