फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए जल्दी करें आवेदन, 30 से 50 हजार तक की मिलेगी स्कॉलरशिप

Thu, 30 Aug 2018 02:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
atul maheshwari shimla
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ दो दिन बचें हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। यह छात्रवृत्ति प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए है। इसलिए यूपी बोर्ड के विद्यार्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है, लेकिन इसकी परीक्षा ऑफलाइन लखनऊ के साथ ही देश के 57 शहरों में होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
पिछले साल की तरह ही इस बार भी 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। 

4 of 5
फाइल फोटो
यहां करें आवेदन 
www.foundation.amarujala.com,
www.amarujala.com,
www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
atul maheshwari scholarship
आवेदन करने की पात्रता
इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से 12वीं तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी ही पात्र होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए इन विद्यार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें