फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों की देर रात हुई पुलिस से झड़प

Sun, 09 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों को हटाती पुलिस
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण और काउंसलिंग से बाहर किए गए अभ्यर्थी राजधानी के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरने पर अड़े रहे। शनिवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ने का प्रयास किया तो स्थिति बिगड़ गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सहायक शिक्षक भर्ती
पुलिस की धक्का-मुक्की में कुछ अभ्यर्थी घायल हो गए। बाद में महिलाएं साथ होने का हवाला देने पर पुलिस ने उन्हें सुबह तक परिसर खाली करने का अल्टीमेट देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
सहायक शिक्षक भर्ती
बताते चलें कि प्रदेश भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी गत 28 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को सुनवाई न होने से नाराज चार अभ्यर्थी एटा के संजय गौतम, सीतापुर के राम कुमार, आगरा के जितेंद्र और इटावा के मोनीष ने गोमती में छलांग लगा दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

4 of 4
सहायक शिक्षक भर्ती
आनन फानन में उन्हें मौजूद अन्य लोगों ने निकाला। शनिवार देर शाम सभी अभ्यर्थी एक बार फिर निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। देर रात को पुलिस ने सभी को वहां से हटाकर ईको गार्डन जाने को कहा, लेकिन महिलाओं के साथ होने की वजह से वह वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने सुबह तक की मोहलत देकर उन्हें वहां छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें