PICS: जब इस शहर पर आसमान से बरसी राख
Tue, 02 Dec 2014 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
लखनऊ में सोमवार को 7 मील प्रति घंटा की रफ्तार से बही पछुआ हवा संग पूरे शहर में पतवार के टुकड़े गिरते रहे।
PICS: जब इस शहर पर आसमान से बरसी राख
सोमवार को दिनभर आसमान से बरसी इस राख ने शहर के लोगों को परेशान रखा। त्रिवेणी नगर से लेकर माल एवेन्यू तक के कई इलाकों में ये नजारा देखने को मिला।
PICS: जब इस शहर पर आसमान से बरसी राख
वैज्ञानिकों ने इस राख को लेकर कयास लगाए कि ये गन्ने की फसल के वेस्ट और जलाए गए धन की वजह से हो सकता है। कहीं भारी मात्रा में धान जलाया गया है।
PICS: जब इस शहर पर आसमान से बरसी राख
इस राख की वजह से शहर के लोग दिनभर अपने घरों में सफाई करते नजर आए। वहीं गाड़ियों पर चलने वाले लोग बाल और कपड़े झाड़ रहे थे।
PICS: जब इस शहर पर आसमान से बरसी राख
इस दो से पांच इंच की राख से खतरा भी बना हुआ है। इस राख के कार्बन कण सांस के साथ शरीर में पहुंचकर कई गंभीर रोग पैदा कर सकते हैं।