माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कारस्टेंस पर भी तिरंगा लहरा दिया है। उन्होंने सात सदस्यीय दल के साथ 8 जुलाई को सुबह 10.45 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7.45 बजे) चोटी पर तिरंगा फहराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दुनिया की यह छठवीं चोटी है जिसे अरुणिमा ने फतह किया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची अरुणिमा ने अपनी उपलब्धि को देश के युवाओं व असहाय लोगों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
3 of 6
अरुणिमा का कहना है कि अगला लक्ष्य दिसंबर में माउंट विंसन (अंटार्कर्टिका) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके सातों महाद्वीपों के लक्ष्य को पूरा करना है।
4 of 6
हमेशा बर्फ जमी रहती है इस चोटी पर
कारस्टेंस चोटी की ऊंचाई 4,884 मीटर है। इस पर हमेशा बर्फ जमी रहती है। अपनी उपलब्धि पर अरुणिमा का कहना है, ‘चढ़ाई काफी दुर्गम रही। आज भी मुझे पैरों में दर्द हो रहा है। हालांकि तिरंगा फहराने की खुशी ने इस दर्द को भुला दिया है।’
विज्ञापन
5 of 6
इसके पहले वह दक्षिण अमेरिका (अर्जेन्टीना) की 6962 मीटर ऊंची चोटी अंकाकागुआ पर फतह हासिल कर चुकी हैं।
अरुणिमा इसके पहले स्विट्जरलैंड की चोटी माउंट रोसा पर भी विजय पताका फहरा चुकी हैं। उन्हें पद्मश्री व यूपी सरकार के सबसे बड़े सम्मान यशभारती से भी सम्मानित किया जा चुका है।