सोशल मीडिया वर्ल्ड में जैसा दबदबा सिनेस्टार रजनीकांत के जोक्स में दिखता है वैसा ही उनका अंदाज भी सामने आया है। सुपरस्टार रजनीकांत की लीड रोल के साथ बन रही तमिल मूवी की शूटिंग के लिये 15 से अधिक लखनवी कलाकारों का दल इन दिनों उनके साथ ही चेन्नइ की इनडोर, आउटडोर लोकेशन पर शूटिंग कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
अप्रैल-मई में हुए मूवी के ऑडिशन के बाद रजनीकांत के लखनऊ आने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन रजनीकांत ने पूरा श्ड्यिूल ही बदल दिया। अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने लखनऊ से पूरे के पूरे सहयोगी कलाकारों को स्पेशल प्लेन से चेन्नई ही बुलवा लिया। रजनीकांत के इस कदम से उनके लखनऊ के प्रशंसकों में मायूसी छाई है।
विज्ञापन
3 of 6
rajnikanth
हालांकि, फिल्म निर्माण से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर लखनऊ के इकबाल जाफरी-जफर खान के मुताबिक रजनीकांत क्रू के साथ बाकी के शिड्यूल के कुछ अंश लखनऊ और आसपास की लोकेशनों के अलावा बनारस आदि जगहों पर फिल्माने सितंबर के आखिरी तक आ सकते हैं।
4 of 6
rajnikanth
- फोटो : amar ujala
दो हफ्ते से कलाकार कर रहे रजनीकांत के साथ शूट
नगर के कलाकार विशाल आनंद शर्मा, बाबी खान मलिहाबादी, नियाज अहमद, अरविंद सिंह, जोएब, मो. आसिफ, सत्यम शुक्ला, अमर समेत कई कलाकारों की टीम चेन्नई में बने आउटडोर लोकेशन पर शूट कर रही है। इनमें से कई कलाकार नगर के थियेटर मंच, डाक्यूमेंट्री शो आदि में दिख चुके हें। इनडोर शूट के अलावा टीम अब तब रजनीकांत के साथ भी कुछ शॉट कर चुकी है। क्रू सूत्रों के मुताबिक एक योजना के तहत खुद रजनीकांत और डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज के साथ फिल्म यूनिट ने नगर के कलाकारों को स्पेशल प्लेन से चेन्नई बुलवा लिया। वहां शूट अभी कुछ और दिन चलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
रजनीकांत
फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं
रजनीकांत की इस बहुप्रतीक्षित जंबो बजट की मूवी के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। क्रू सूत्रों ने बताया कि कि दार्जिलिंग, बंगाल की लोकेशनों पर एक महीने की शूट के बाद जब से चेन्नई में लखनऊ समेत अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग चल रही है, तब से कलाकारों को डे- बाई-डे ही स्क्रिप्ट दी जा रही है।
पर्दे के आगे और पर्दे के पीछे के तमाम कलाकारों को सेट से पहुंचने से पहले ही सबके फोन होटल में ही रखवा दिए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक रजनीकांत के दोस्ताना रवैये के बीच कब सुबह का शूट शाम तक हो जाता है, इसका पता ही नहीं चलता। नगर के कलाकारों को डॉयलाग हिंदी और तमिल में ही बोलने को दिये जा रहे हैं।