फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

Mon, 17 Aug 2015 02:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
हफ्ते भर से उमस भरे मौसम में बादलों की लुकाछिपी से बेहाल करने वाले मौसम ने रविवार तड़के से ही राजधानी को खुशनुमा अहसास में तर बतर किया। (इस दौरान युवाओं ने जमकर इसका लुत्फ लिया।)

विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

2 of 10
गरज-चमक के साथ बरसे बादलों ने शहर को शाम से पहले 50 मिमी. से ज्यादा बारिश में जमकर तर बतर किया। सुबह से लेकर शाम तक आते जाते बादलों के बीच रुक रुक कर हुई बारिश में राजधानी 51.8 मिमी. बारिश में भीगी।

विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

3 of 10
दोपहर के समय डालीबाग, हजरतगंज समेत गोमतीनगर कैंट इलाकों में चंद मिनटों की मूसलाधार बारिश ने तर बतर किया। मौसम विज्ञानी ने अगले 36 घंटों तक अभी मौसम केऐसे तेवर जारी रहने की बात कही है। (लखनऊ के मरीन ड्राइव पर बारिश का मजा लेते युवा।)

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

4 of 10
पिछले लगभग एक हफ्ते से बादलों की आवाजाही के बीच उमस से बेहाल हो रहे शहरियों के लिये रविवार की भोर खुशनुमा अहसास की दस्तक लाई। (रविवार का दिन होने के कारण इनके लिए यह वैसे भी मस्ती भरा दिन था।)

विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

5 of 10
बादलों की लुकाछिपी के बीच देर रात से ही आसमान पर उमड़ घुमड़ कर छाये बादल भोर से पहले ही गरज-चमक केसाथ राजधानी में यहां वहां बरस पड़े। (बारिश में भीगते युवा।)

विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

6 of 10
कहीं तेज तो कहीं हवाओं के झोंको के साथ रिमझिम बारिश दर्ज की गई। कानपुर रोड केइलाकों में तेज बारिश ने भिगोया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक 46 मिमी. और शाम 5:30 बजे तक 5.8 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

7 of 10
कुल 51.8 मिमी. बारिश से लोगों को जहां उमस से राहत मिली, वहीं पारा भी सरकने से उमस भरी गर्मी कम पड़ी। (मरीन ड्राइव पर युवती।)

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

8 of 10
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 32.2 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

9 of 10
मामले पर आंचलिक मौसम विभाग केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पूर्वी उप्र केऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है, उसे बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं से नमी मिल रही है। इसीलिये शनिवार रात से प्रदेश के कई हिस्सों समेत राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ 50 मिमी. से ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई है। (मरीन ड्राइव पर युवाओं की मौजूदगी के कारण इसे 'रेन प्लावाइंट' कहा जा सकता है।)
विज्ञापन

तस्वीरें: झमाझम बारिश में युवाओं ने की फुल्टू मस्ती

10 of 10
उनके अनुसार, दबाव अभी 24 से 36 घंटों तक और बना रह सकता है। ऐसे में सोमवार को भी राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कुछेक स्थानों पर धीमी तेज बौछारों पड़ सकती है। मंगलवार से मौसम सामान्य हो सकता है। (बारिश में चहलकदमी करती युवती।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें