फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
1 of 10
सुल्तानपुर रोड, गोसाईगंज जाने वाले लाखों लोगों को शुक्रवार सुबह अर्जुनगंज पुल की सौगात मिली। आज सुबह लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पुल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

2 of 10
अर्जुनगंज रेलवे उपरिगामी सेतु बीते तीन सालों से भी अधिक समय से बन रहा था। लगभग 45 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस पुल का निर्माण वर्ष 2012 से चल रहा था।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

3 of 10
2014 में इस पुल का काम रेलवे के हिस्से के बचे हुए काम में देरी के चलते लटका रहा। राजधानी में इसके साथ शुरू किए गए डालीगंज, पुरनिया और माल एवेन्यू फ्लाईओवर कहीं पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

4 of 10
पहले पुल के उद्घाटन, उस पर यातायात शुरू किए जाने की तारीख 6 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात आला अधिकारियों ने इसे शुक्रवार को ही शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

5 of 10
देर रात विभागीय स्टाफ समेत कई कर्मियों का अमला पुल के लोकार्पण की तैयारियों में जुट गया था। पुल के शुरू हो जाने से सुल्तानपुर रोड जाने वाले हैवी ट्रैफिक को जहां सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

6 of 10
रोज गोसाईगंज समेत आसपास के कस्बाई इलाकों से आने-जाने वाले ग्रामीणों को 10-12 किमी. अतिरिक्त घुमावदार रूट से निजात मिलेगी। पुल बनने से शहीद पथ का लोड भी कम पड़ेगा।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

7 of 10
रेलवे के काम में तेजी आने के साथ हाथी पार्क अंडरपास के तीन से चार माह में शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। गौतम बुद्ध पार्क और हाथी पार्क के बीच रेलवे अंडरपास के नीचे जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पीडब्ल्यूडी इस सड़क को चौड़ा कर रहा है।

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

8 of 10
पीडब्ल्यूडी ने अपने हिस्से का काम तो करीब एक साल पहले ही खत्म कर दिया था, मगर रेलवे का काम शुरू होने में दिक्कतें आ रही थीं। अब यहां रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू कर पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है।

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

9 of 10
कुछ दिनों बाद रेलवे यहां ट्रेनों का ब्लॉक लेगा, जिसके बाद ठीक पुल के नीचे काम किया जाएगा। इस अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद मुख्य मार्ग पर जाने के लिए पर एक और सड़क मिल जाएगी।
विज्ञापन

जानिए क्या फायदा होगा इस नए पुल से, शिवपाल ने किया उद्घाटन

10 of 10
गौतमबुद्ध पार्क और हाथी पार्क के बीच रेलवे अंडरपास में जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक सर्वे किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें