करवा चौथ के अवसर पर राजधानी के कुर्मांचल नगर सामुदायिक केंद्र में नारी जागृति अभियान "डांडिया नृत्य" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेविका अपर्णा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
अपर्णा यादव डांडिया के मंच पर भी नहीं कहना भूली ये बात, तस्वीरें...
2 of 6
इस कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेविका अपर्णा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में छोटी बच्चियों, युवतियों और महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
अपर्णा यादव डांडिया के मंच पर भी नहीं कहना भूली ये बात, तस्वीरें...
3 of 6
अपर्णा यादव ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि यहां पर भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले हैं जो वाकई में प्रशंसनीय है। छोटी- छोटी ने बच्चियों ने जिस मासूमियत से डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया उनके लिए मैं सिर्फ इतना की कहूंगी कि इनकी मासूमियत को किसी की नज़र न लगे।
अपर्णा यादव डांडिया के मंच पर भी नहीं कहना भूली ये बात, तस्वीरें...
4 of 6
अपर्णा यादव ने इस सांस्कृतिक मंच पर भी महिला सुरक्षा का जिक्र किया। अपर्णा ने कहा कि नारी समाज आगे आ रहा है, हमें बहुत ख़ुशी है लेकिन आज भी हमारी बेटियां अंधेरे के साये में जी रही हैं।
विज्ञापन
अपर्णा यादव डांडिया के मंच पर भी नहीं कहना भूली ये बात, तस्वीरें...
5 of 6
कोई बेटी जब घर से बाहर निकलती है तो कहती है मां'शाम हो गयी है, अंधेरे से बहुत डर लगता है'। अंधेरे का मतलब रात के काले अंधेरे से नहीं समाज में महामारी की तरह पैर पसार रहे कदाचार रुपी अंधेरे से हैं। हमें इस अंधेरे को मिटाना होगा।
अपर्णा यादव डांडिया के मंच पर भी नहीं कहना भूली ये बात, तस्वीरें...
6 of 6
उन्होंने कहा कि इन बच्चियों की तरह सुन्दर और सभ्य समाज का निर्माण करना है तो हर स्त्री में अपनी बेटी, बहन और मां को देखने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने नारी जागृति अभियान में पूरी सहभागिता निभाने का भरोसा भी दिलाया।