सीतापुर में रविवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे पांच मजदूरों को रौंद दिया, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
हादसा सीतापुर के सिधौली के नेशनल हाईवे पर गड़िया हसनपुर गांव के पास हुआ। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
मरने वाले सभी मजदूर लखीमपुर खीरी जिले के गोला क्षेत्र के निवासी हैं। ये लोग ठेके पर मजदूरी करने आए थे। सभी सड़क किनारे एक निजी मोबाइल कंपनी की केबल बिछा रहे थे।
4 of 5
ये लोग नेशनल हाईवे पर गड़िया हसनपुर गांव के पास एक निजी कंपनी के टॉवर का केबल बिछाने का काम कर रहे थे। शनिवार को काम खत्म होने के बाद सड़क किनारे ही सो गए थे।
हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र के रमुवापुर निवासी पंकज (22) पुत्र चेतराम व अखिलेश (24) पुत्र बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी इसी गांव के मुन्नालाल (21) पुत्र सियाराम ने लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचने पर दम तोड़ दिया। हादसे में इनके दो अन्य साथी किशोरी (21) पुत्र सुंदरलाल व अर्जुन (23) पुत्र दुलारे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।